Mar 11, 2012

Home » » तेरापंथ महिला मंडल ने मनाया होली स्नेहमिलन और महिला दिवस

तेरापंथ महिला मंडल ने मनाया होली स्नेहमिलन और महिला दिवस


कन्या भ्रूण हत्या पर लगे प्रभावी अंकुश
तेरापंथ महिला मंडल ने मनाया होली स्नेहमिलन और महिला दिवस

चूरू १० मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

तेरापंथ महिला मंडल की ओर से शुक्रवार सुबह कमल कुंज में शासनश्री साध्वी रामकुमारी (लाडनूं) के सानिध्य में होली स्नेहमिलन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में साध्वी रामकुमारी ने कहा कि एक ओर महिला दिवस मनाकर महिला शक्ति की जागृति की बातें की जा रही है। दूसरी ओर कन्या भ्रूण हत्या रूपी अपराध बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विरोधाभास को दूर किए जाने पर ही वास्तविक रूप से महिला दिवस मनाया जा सकेगा। साध्वी प्रज्ञावती और कीर्तिप्रभा ने विचार व्यक्त किए। फीजियोथैरेपिस्ट डॉ. अंजू भार्गव, पूजा बैद, सायर बैद व मंडल की मंत्री मुन्नी डागा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगना जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस पर सभी महिलाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता कर रही भंवरीदेवी बांठिया ने पुखराजदेवी बैद को शॉल व प्रतीक चिह्न देकर प्रबुद्ध महिला के रूप में सम्मानित किया। संचालन शशि कोठारी ने किया।
Share this article :

Post a Comment