Apr 4, 2012

Home » » श्रद्धा भाव के आगे पिघला महाश्रमण का हृदय सोजत

श्रद्धा भाव के आगे पिघला महाश्रमण का हृदय सोजत


श्रद्धा भाव के आगे पिघला महाश्रमण का हृदय
सोजत ०३ मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
गुरु सेवा समिति से रवाना होकर साध्वी मंडली स्थानीय महावीर सर्कल पर पहुंची तो उनके स्वागत में जैन समाज के तेजराज कोठारी, चेन राज अखावत, पुष्पत राज मुणोत ने महाश्रमण को सोजत नगर में प्रवेश के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम निश्चित होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। श्रद्वालु उनको बार बार अनुरोध करते रहे। जिससे एक बार तो महाश्रमण पीछे की ओर लौट पड़े, लेकिन सोजत नगरवासियों के श्रद्धा भाव के आगे आखिर उनका हृदय पिघल गया और उन्होंने सोजत नगर में प्रवेश के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। तत्पश्चात महाश्रमण व उनकी धवलसेना के संतों ने स्थानीय मरुधर केसरी राजकीय चिकित्सालय, राज पोल गेट, मुख्य बाजार, सब्जीमंडी, ओसवाल न्याति नोहरा एवं धानमंडी पहुंचकर नगरवासियों को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। इसके बाद वे धीनावास के लिए प्रस्थान कर गए।
Share this article :

Post a Comment