Mar 2, 2013

Home » , , » सत्य बोलना ही जीवन का मूल आदर्श है- आचार्य महाश्रमण

सत्य बोलना ही जीवन का मूल आदर्श है- आचार्य महाश्रमण

सत्य बोलना ही जीवन का मूल आदर्श है- आचार्य महाश्रमण 

सांचौर जालौर 02 मार्च 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 



जैन संघ के 149 वें टापरा महोत्सव के तहत आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में अहिंसा यात्रा के सांचौर आगमन पर जैन समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर आचार्य का साथ स्वागत किया। 

इस दौरान नगर के जैन भोजनशाला हाड़ेचा बस स्टैंड स्थित मंदिर व पीपली चौक स्थित जैन मंदिरों में दर्शन के पश्चात जैन भोजनशाला में प्रवचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवचन देते हुए आचार्य महाश्रमण ने कहा कि सत्य बोलना ही जीवन का मूल आदर्श है। इस दौरान बाबूलाल मेहता ने भी विचार व्यक्त किए तथा पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई ने आचार्य महाश्रमण से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर तपागच्छ जैन संघ के अध्यक्ष बाबूलाल बुरड़, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश मेहता, चंपालाल जैन, सीबी जैन, केवलचंद बोहरा, अशोक बोहरा सहित जैन समाज के लोग व श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे।
Share this article :

Post a Comment