Popular Posts

Random Post

Showing posts with label Amet. Show all posts
Showing posts with label Amet. Show all posts

Aug 23, 2012

आमेट : साध्वी जसवती के सान्निध्य में संवत्सरी पर्व आराधना

आमेट. २२ अगस्त २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
तेरापंथ सभा भवन में साध्वी जसवती के सान्निध्य में संवत्सरी पर्व तप, जप के साथ मनाया गया। मंगलवार पांच भाई बहिनों के अठाई की तपस्या पर तपोभिनंदन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान साध्वी ने कहा कि भगवान महावीर ने अपना पूरा जीवन तपोमय मना दिया। तप दर्पण है, तप श्रद्धा है व मनोबल के बिना तपस्या संभव नहीं है। तेरापंथ सभा एवं महिला मंडल द्वारा सभी तपस्वी भाई बहिनों का साहित्य एवं आसन प्रदान कर स्वागत किया गया। तपस्वी परिवार के गौरव श्रीमाल, भावना लोढ़ा, दिव्या जैन एवं तेरापंथ सभा के पूर्व मंत्री रोशनलाल कोठारी ने भी अपनी भावनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा के मत्री लाभचंद हिंगड़ ने किया।

May 14, 2012

तेरापंथ कन्या मंडल आमेट की बैठक

तेरापंथ कन्या मंडल की बैठक
आमेट. प्रस्तुति -संजय मेहता. तेरापंथ सभा भवन पर रविवार को कन्या मंडल युवती मंडल की संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी समणी निर्देशिका ज्योति प्रज्ञा के सानिध्य में हुई। संगोष्ठी में समणी ने दीक्षा व शिक्षा पर जानकारी दी। दीक्षा आत्म कल्याण व शिक्षा आत्म विकास का मार्ग बताया। इस अवसर उत्तम चंद बोहरा, प्रेम सियाल, महेंद्र बोहरा, मीना गेलड़ा, ज्ञानेश्वर मेहता, महेंद्र सियाल, मंजू गेलड़ा, रेणु छाजेड़ आदि मौजूद थे।
 
Copyright © 2011. JTN: Amet . All Rights Reserved
Company Info | Contact Us | Privacy policy | Term of use | Widget | Advertise with Us | Site map
Template modify by Creating Website. Inspired from CBS News