Popular Posts

Random Post

Showing posts with label Jind. Show all posts
Showing posts with label Jind. Show all posts

May 2, 2012

जींद, मुसं: महाप्रज्ञ की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई


महाप्रज्ञ की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई

Updated on: Tue, 17 Apr 2012 


जींद, मुसं : जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 
तेरापंथ भवन में शांतिदूत आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि अर्हत कुमार एवं मुनि भरत कुमार के सानिध्य में आचार्य महाप्रज्ञ की द्वितीय पुण्य तिथि मनाई गई। राष्ट्रीय सद्भावना के अभियान को सफलतापूर्वक चलाए मिशन से अभिभूत राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने धर्म चक्रवर्ती युग प्रधान आचार्य महाप्रज्ञ को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार व सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया था।
मुनि अर्हत कुमार ने कहा कि मन को शांति व आनंद सहिष्णुता के द्वारा मिल सकती है। महात्मा महाप्रज्ञ व दर्शकों तक सहिष्णुता का ही परिचय देते हुए नजर आए। लोक महर्षि आचार्य महाप्रज्ञ ने अनेक बार वर्जन करते हुए कहा सहिष्णुता जीवन की सफलता का राज है। सहयोगी संत मुनि भरत कुमार ने कहा कि मेन आफ द ईयर से विभूषित आचार्य महाप्रज्ञ ऊंचाइयों पर पहुंचे। उसके कई मंत्र सूत्र हो सकते हैं। मुनि तुलसी, युवाचाय्र तुलसी एवं आचार्य तुलसी के प्रति मन में जो समर्पण भाव और विनम्रता थी। इस अवसर पर 15 घंटे का जाप चला। इस अवसर पर डॉ. सुरेश जैन, डॉ. प्रमोद बंसल, पूर्व नगर पार्षद श्रीचंद जैन, छबीलदास, सतपाल, धनराज गोयल, संपूर्ण बतरा, सुरेंद्र जिदंल, विश्वास कृष्ण मंगला, अजय गोयल, एसपी जैन आदि मौजूद थे।
 
Copyright © 2011. JTN: Jind . All Rights Reserved
Company Info | Contact Us | Privacy policy | Term of use | Widget | Advertise with Us | Site map
Template modify by Creating Website. Inspired from CBS News