Popular Posts

Random Post

Showing posts with label Rourkela. Show all posts
Showing posts with label Rourkela. Show all posts

Aug 12, 2012

राउरकेला अभिनव सामयिक कार्यक्रम

राउरकेला : Updated on: Tue, 31 Jul २०१२ उड़ीसा जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो संवाददाता,

तेरापंथ युवक परिषद की ओर से जैन भवन बसंती कालोनी में अभिनव सामयिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम छह बजे सामूहिक अभिनव सामयिक दिनेश जैन तेरापंथी युवक परिषद के अध्यक्ष द्वारा करवाया गया। इसमें तेरापंथ जैन समाज के सभी भाईयों ने बड़ी उत्साह से भाग लिया। सामयिक का मतलब 48 मिनट तक जाप, ध्यान, स्वाध्याय करते हुए अपनी आत्मा में रमण करना होता है। सामयिक के पश्चात सभा के अध्यक्ष रूपचंद बोथरा ने आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ जशोल गये संघ की जानकारी दी एवं आगामी पर्यूषण पर्व पर सभी को पूरे उत्साह के साथ धर्म लाभ उठाने का निवेदन किया। 26 जुलाई को तेरापंथ युवक परिषद राउरकेला का वर्ष 2012-13 कार्यकारिणी का चुनाव बसंती कालोनी तेरापंथ भवन को संपन्न हुआ। इसमें दिनेश जैन अध्यक्ष निर्विरोध चुने गये। उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य बोथरा व दिनेश गीडि़या, मंत्री पद के लिए अर्जुन दुग्गड़, सह मंत्री जितेन्द्र भंसाली और सिद्धार्थ गोचर, कोषाध्यक्ष विशाल कोठारी, संगठन मंत्री प्रवीण भंसाली चुने गये।

May 2, 2012

राउरकेला,प्रतिभाओं को जैन महिला मंडल की मदद


प्रतिभाओं को जैन महिला मंडल की मदद

Updated on: Mon, 16 Apr 2012 09:18 PM (IST)
 
 Share: 
प्रतिभाओं को जैन महिला मंडल की मदद
राउरकेला, संवाददाता :जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 
जैन श्वेतांबर महिला मंडल की ओर से शिवाजी मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की दो मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। महिला मंडल दोनों छात्राओं के साल भर के स्कूल व ट्यूशन फीस का खर्च वहन करने के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी दी जायेगी। महिला मंडल के इस पहल पर स्कूल प्रबंधन ने आभार प्रकट किया है।
जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से शिवाजी मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की सातवीं कक्षा की छात्र करीना साहू और पांचवीं कक्षा की प्रीति जैन को छात्रवृत्ति दी गई। इसमें दोनों छात्राओं को पूरे साल की स्कूल फीस व एडमीशन फीस व अन्य खर्च शामिल है। महिला मंडल ने करीना को 4450 तथा प्रीति को 4205 रुपये प्रदान किये। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरोज गोलछा, मंत्री पुनीता बोथरा, कोषाध्यक्ष तरुलता वैद्य, सदस्य कनक बोथरा, मंनसूल दुग्गड़, शायर दुग्गड़, सुनीता अग्रवाल, विनीता जैन आदि मौजूद थे। इस मौके पर महिला मंडल की ओर से स्कूल के बच्चों के बीच अल्पाहार भी बांटे गये। मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने पर स्कूल के प्रिंसिपल गोविंद चंद्र मिश्र के व स्कूल परिवार के सदस्यों ने जैन श्वेतांबर महिला मंडल के प्रति आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि महिला मंडल की ओर से विगत चार साल प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस तरह की छात्रवृत्ति दी जाती रही है एवं इस तरह का कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Mar 11, 2012

साध्वी श्री कुंदनरेखा ने कहा कि नारी संसार की महान शक्ति हैं


साध्वी श्री कुंदनरेखाजी के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या की रोकथा को वृहत कार्यक्रम शुरू किया गया है।
राउरकेला, ०१मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो संवाददाता :

आचार्य श्री महाश्रमण की शिष्या साध्वी श्री कुंदनरेखाजी के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या की रोकथा को वृहत कार्यक्रम शुरू किया गया है। तेरापंथ महिला मंडल

राउरकेला की ओर से इस मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई। जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी श्री कुंदनरेखा ने कहा कि नारी संसार की महान शक्ति हैं जो महापुरुषों केवल जन्मी नहीं देती बल्कि अपनी विवेक चेतना एवं वाणी माधुर्य के बल पर संसार का संचालन भी करती हैं। भारतीय संस्कृति में जो गौरव महिलाओं को प्राप्त है वह गौरव उनके आंतरिक गुणों का ही प्रकार है। ममता, क्षमता और समता से परिपूर्ण महिला आज बौद्धिक क्षेत्र में अग्रणी है। राजनीति क्षेत्र में महिलाओं का स्थान प्रथम नागरिक के रूप में हो रहा है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति जैसे उच्च प्रतिष्ठित पदों पर रहकर महिलाओं ने यह साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से हिंसा का माहौल बढ़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी से चेतना व संकल्प का आह्वान उन्होंने किया।

इस मौके पर साध्वी श्री कल्याण यशा जी ले कहर कि कन्या भ्रूण हत्या के पीछे अकेली औरत नहीं बल्कि परिवार भी जिम्मेदार है। उन्होंने प्रतिभाओं को जन्म देकर देश को प्रतिभाशाली बनाने की बात कही। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला मंडल राउरकेला की ओर से आरएसपी के अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक निरुपमा पटनायक को सम्मानित किया गया। लिटल एंजल स्कूल की प्रिंसिपल जे. मुरारी ने महिलाओं की शान, आन और बान महिलाओं के हाथों होने की बात कही। जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, हंसा माहेश्वरी की माता सुनीता चांडक, वीणा बहन, महिला मंडल की अध्यक्ष संपत भंसाली, पूर्ण अध्यक्ष कनक बोथरा के अलावा रूप चंद बोथरा, पुनीता बोथरा, स्नेहलता चौरडि़या, पुष्पा भंसाली आदि ने भी अपने विचार रखे। सभी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतू कोठारी ने की।
 
Copyright © 2011. JTN: Rourkela . All Rights Reserved
Company Info | Contact Us | Privacy policy | Term of use | Widget | Advertise with Us | Site map
Template modify by Creating Website. Inspired from CBS News