Popular Posts

Random Post

Showing posts with label pali. Show all posts
Showing posts with label pali. Show all posts

Apr 4, 2012

श्रद्धा भाव के आगे पिघला महाश्रमण का हृदय सोजत


श्रद्धा भाव के आगे पिघला महाश्रमण का हृदय
सोजत ०३ मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
गुरु सेवा समिति से रवाना होकर साध्वी मंडली स्थानीय महावीर सर्कल पर पहुंची तो उनके स्वागत में जैन समाज के तेजराज कोठारी, चेन राज अखावत, पुष्पत राज मुणोत ने महाश्रमण को सोजत नगर में प्रवेश के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम निश्चित होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। श्रद्वालु उनको बार बार अनुरोध करते रहे। जिससे एक बार तो महाश्रमण पीछे की ओर लौट पड़े, लेकिन सोजत नगरवासियों के श्रद्धा भाव के आगे आखिर उनका हृदय पिघल गया और उन्होंने सोजत नगर में प्रवेश के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। तत्पश्चात महाश्रमण व उनकी धवलसेना के संतों ने स्थानीय मरुधर केसरी राजकीय चिकित्सालय, राज पोल गेट, मुख्य बाजार, सब्जीमंडी, ओसवाल न्याति नोहरा एवं धानमंडी पहुंचकर नगरवासियों को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। इसके बाद वे धीनावास के लिए प्रस्थान कर गए।

आचार्य श्री महाश्रमण जी अभी अभी पाली वीर दुर्गादास नगर में प्रवेश कर गए है ..


आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी विशाल धवल सेना के रूप रजत विहार से अहिंसा रेली के साथ अभी अभी पाली वीर दुर्गादास नगर में प्रवेश कर गए है .. हजारो श्रावको की गुंजायमान नारों से पूरा पाली भाव विभोर है
जैन तेरापंथ न्यूज 4/4/2012

श्री संघ पाली पहुचा गुरुदेव के समक्ष : गुरुदेव ने उदार दिल से उनकी समस्या हल की


श्री संघ पाली पहुचा गुरुदेव के समक्ष : गुरुदेव ने उदार दिल से उनकी समस्या हल की
पाली ०४/०४/२०१२ जैन तेरापंथ न्यूज प्रतिनिधि नीलम भंसाली
श्री संघ सभा पाली के सदस्य आचार्य श्री महाश्रमण के पास एक समस्या लेकर श्री चरणों में पहुचे !! समस्या थी सकल जैन समाज पिछले की वर्षो शहर भर में महावीर जयंती के उपलक्ष में रैली आयोजित करती आ रही है किन्तु आज विशाल अहिंसा रैली भी पाली पहुची और शहर में भ्रमण करने वाली थी उक्त दोनों रेली का समय एक सा ही था !! .. जब गुरुदेव के पास यह समस्या पहुची तो उदार मन युवा मनीषी महान तपस्वी महामना आचार्य श्री महाश्रमण जी ने एक ही झटके में अहिंसा रेली रद्द करने के निर्देश देखर महावीर जयंती रेली निकालने की बात कही!! गुरु के इस आपार स्नेह युक्त निर्णय से सकल जैन समाज भाव बिभोर हो गया और गुरु देव के प्रति कृतज्ञता प्रकट की
 
Copyright © 2011. JTN: pali . All Rights Reserved
Company Info | Contact Us | Privacy policy | Term of use | Widget | Advertise with Us | Site map
Template modify by Creating Website. Inspired from CBS News