Apr 25, 2012

Home » » मुनि विनय कुमार का बुधवार को खन्ना पहुंचने पर पीरखाना रोड इलाके में भव्य स्वागत किया गया

मुनि विनय कुमार का बुधवार को खन्ना पहुंचने पर पीरखाना रोड इलाके में भव्य स्वागत किया गया


मुनि विनय कुमार का भव्य स्वागत
Updated on: Wed, 11 Apr 2012 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो



 मुनि विनय कुमार का भव्य स्वागत

खन्ना 11 Apr 2012 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो (जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो संवाददाता, )

 मुनि विनय कुमार का बुधवार को खन्ना पहुंचने पर पीरखाना रोड इलाके में भव्य स्वागत किया गया। मुनि विनय कुमार दिसंबर 2011 से नशा मुक्ति पद यात्रा पर हैं। उन्होंने आठ महीनों में करीब 800 किलोमीटर की यात्रा करके लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया था। इसी के तहत वे खन्ना पहुंचे। मुनि विनय कुमार ने कहा कि प्रत्येक इंसान को अपने नैतिक मूल्यों को समझना चाहिए। छोटे-से-छोटा संकल्प लेकर ही इंसान ऊंचाई तक पहुंच पाता है। आज के युग में जिस तरह सामाजिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति तनाव से ग्रस्त है और किसी को किसी पर विश्वास नहीं रहा। ऐसे समय में भगवान का नाम ही मनुष्य के लिए सर्वोत्तम है। उन्होंने बताया कि समाज में फैले नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने जैन मुनि अभय कुमार को साथ ले दिसंबर 2011 में राजस्थान से पद यात्रा का शुभारंभ किया था। इसके तहत वे विभिन्न राज्यों से होते हुए पंजाब पहुंचे। मुनि जी ने बताया कि वे लुधियाना में अपनी इस पद यात्रा का समापन करेंगे और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
Share this article :

Post a Comment