May 20, 2012

Home » » 7 वें किशोर मंडल अधिवेशन का शुभारंभ

7 वें किशोर मंडल अधिवेशन का शुभारंभ


बालोतरा २० मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 


7 वें किशोर मंडल अधिवेशन का शुभारंभ


 बालोतरा.किशोर मंडल भी बाल पीढ़ी के सदस्यों वाला संगठन है। इस पीढ़ी में अच्छे संस्कार भरे जाते हैं। इस पीढ़ी का अच्छा निर्माण होता है तो एक शत्रु भविष्य का सृजन हो सकता है। जो किशोर इसके संभागी बन रहे हैं वे खूब निष्ठा के साथ स्वस्थ भारत सुदृढ़ भारत की थीम को समझने व आत्मसात करने का प्रयास करें। ये बात आचार्य महाश्रमण ने शनिवार को किशोर मंडल के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ पर संस्कार शाला में कहे। तेयुप प्रभारी मुनि दिनेश कुमार ने कहा कि आज के किशोर ही भविष्य में युवा बनेंगे। किशोरों के जीवन में गुणवत्ता आ जाए तो वे आगे बढ़ सकते हैं। किशोर शब्द की व्याख्या करते हुए आचार्य ने कहा कि जो किताबों का शौकीन, शोर नहीं करे और जिसकी रफ्तार तेज हो। किशोर मंडल प्रभारी अनिल सांखला ने अधिवेशन का परिचय दिया।हर्षित जैन ने मंगलाचरण किया। आशीष ओस्तवाल ने हम किशोर संस्कारी सैनिक संस्कारों का गान करें गीत प्रस्तुत किया। अभातेयुप अध्यक्ष संजय खटेड़ व अभातेयुप उपाध्यक्ष अविनाश नाहन ने विचार व्यक्त किए। किशोर मंडल सह प्रभारी नवीन बागरेचा ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

Share this article :

Post a Comment