May 20, 2012

Home » » कन्याओं को बताए आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स

कन्याओं को बताए आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स



कन्याओं को बताए आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स 
बालोतरा २० मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 

तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के तत्वावधान में शनिवार को कन्या व्यक्तित्व विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया।

तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री नयना छाजेड़ ने बताया कि राजेश खींवसरा व युवा वैज्ञानिक डॉ. महावीर गोलेच्छा ने कन्याओं को सामाजिक, पारिवारिक व शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने, अपने आत्म विश्वास को बढ़ाने व लक्ष्य निर्धारित करने के टिप्स दिए। आचार्य महाश्रमण ने कन्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि कन्याएं सुसंस्कारी बनकर दो घरों को रोशन करती है।

इसलिए कन्याओं को जीवन में सुसंस्कारों का निर्माण करना आवश्यक है। मंडल अध्यक्षा विमला गोलेच्छा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। प्रज्ञा चौपड़ा ने आभार ज्ञापित किया। विचार गोष्ठी में 500 कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 


Share this article :

Post a Comment