May 20, 2012

Home » » संस्कार निर्माण शिविर- साध्वी ललित प्रभा

संस्कार निर्माण शिविर- साध्वी ललित प्रभा


बच्चों को संस्कारित करते हैं शिविर 
संस्कार निर्माण शिविर-  साध्वी ललित प्रभा 
चूरू    २० मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 

आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी ललित प्रभा ने कहा कि शिविर एक प्रयोगशाला है। बच्चों को संस्कारित करने के लिए शिविर उपयोगी है। शिविरों से बच्चों में संस्कार का उदय होता है।

वे शनिवार को महिला मंडल की ओर से ओसवाल पंचायती भवन में लगे संस्कार निर्माण शिविर में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि बच्चों का व्यवहार एक सफेद कागज के समान होता है। उन्हें जो सिखाया जाता है, वे उन्हीं बातों को अपने आचरण में लाते हैं। आचार्य महाश्रमण के सपनों को साकार करने के लिए शिविर शब्द एक ग्रंथ है।

उन्होंने कहा कि बाल्यकाल में बच्चे को संस्कारों की आवश्यकता है। बड़े होकर वही संस्कार बच्चे के विकास में सहायक होते हैं। साध्वी अमित श्री ने शिविर की उपयोगिता से बच्चों को प्रेरित किया। साध्वी दिव्ययशाजी ने योगा सिखाते हुए विभिन्न खेलों के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी।

शिविर में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिला मंडल की अध्यक्षा मुन्नी देवी कोठारी ने आभार व्यक्त किया। शिविर में कन्या मंडल प्रभारी रचना देवी कोठारी व संरक्षिका राजा देवी ने सहयोग दिया। 


Share this article :

Post a Comment