May 14, 2012

Home » » हमारा परिवार हमारे संस्कार :युवती कार्यशाला का आयोजन

हमारा परिवार हमारे संस्कार :युवती कार्यशाला का आयोजन

बालोतरा
तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में 'हमारा परिवार हमारे संस्कारÓ विषय पर युवती कार्यशाला का आयोजन किया गया। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री नयना छाजेड़ ने बताया कि साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा ने युवतियों को पारिवारिक सौहाद्र्र व संस्कारों की सुरक्षा कैसे करें, इसको लेकर महत्वपूर्ण टिप्स बताए।
उन्होंने कहा कि बहिनें सबसे पहले चरित्र निष्ठ बनें और आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं, श्रमशील बनें व बच्चों को सुसंस्कारों का बीजारोपण करें। मंडल प्रभारी साध्वी कल्पना ने व्यक्ति विकास के सूत्र बताते हुए कहा कि बहनें निर्णय शक्ति का विकास करें। अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर और उस तक पहुंचने के लिए पर्याप्त श्रम करें। कार्य को बोझ न बनाए, अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पा वैद ने बेटियों को श्रमशील बनाने की प्रेरणा दी। श्रमणी निर्मलप्रभा ने तनाव मुक्ति के प्रयोग सिखाए। श्रमणी ज्ञानप्रक्षा ने बहिनों का व्यावहारिक ज्ञान की बात बताई और सहिष्णुता की अनुप्रेक्षा
का प्रयोग करवाया।
चेतना चौपड़ा ने कार्यक्रम का मंगलाचरण किया। कार्यक्रम में करीब 270 बहिनों ने भाग लिया। बहिनों को ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता करवाई गई। अध्यक्ष विमलादेवी गोलेच्छा ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में विमलादेवी लूंकड़, सरिता बालड़, अनुजा गोलेच्छा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
Share this article :

Post a Comment