May 20, 2012

Home » » धर्म में रखें आस्था: आचार्य

धर्म में रखें आस्था: आचार्य


धर्म में रखें आस्था: आचार्य 
बालोतरा २० मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 
महातपस्वी आचार्य महाश्रमण ने जनमानस को धर्म में आस्था को सुदृढ़ रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि परिस्थिति विशेष आने पर शरीर भले ही छूट जाए पर धर्म शासन की साधना न छोड़ें। संघ और शासन निष्ठा इतनी सुदृढ़ हो कि आदमी कुछ कठिनाइयां भूल जाए और मौका आने पर शरीर की परवाह न करे पर धर्म शासन में सुदृढ़ आस्था बनाएं रखें। जीवन में आने वाली अनेक प्रतिकूल और अनुकूल परिस्थितियों में भी व्यक्ति सम रहकर उसे झेलने का प्रयास करें। वे शनिवार को नया तेरापंथ भवन में धर्मसभा को संबोधित करत रहे थे।

उन्होंने अज्ञानता को अतिक्रमण का एक कारण बताते हुए कहा कि व्यक्ति को जानकारी नहीं होने पर वह विधि का अतिक्रमण कर देता है। इसलिए व्यक्ति को जानकारी रहे और वह आचार के प्रति जागरूक तथा विचार के प्रति सतर्क रह सके। हाजरी वाचन के संदर्भ में आचार्य ने कहा कि 5 महाव्रत, 5 समिति व 3 गुप्ति के प्रति साधक जागरूक रहे। ये 13 नियम हमारे जीवन का आधार व सार है। उन्होंने कहा कि यह शासन प्रासाद मर्यादाओं के स्तंभ पर टिका है। हमें उसे और मजबूत करने का प्रयास करना है। मंत्री मुनि सुमेरमल ने आज्ञा को धर्म बताते हुए कहा कि दृष्टि की आराधना से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। व्यक्ति हर कार्य में गुरु की दृष्टि देख ले और आगे बढ़ता जाए। यह आज्ञा धर्म में चलना व्यक्ति के जीवन में नए उंमेष खोलता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुनि राजकुमार ने स्वामी जी थारों शासन प्यारों रे गीत प्रस्तुत किया। लेख पत्र का वाचन मुनि शुभंकर व मुनि मृदु कुमार ने किया। साध्वी लक्ष्मीवती के सेवा केन्द्र में समाधिपूर्वक मृत्यु वरण होने पर 4 लोगस्यं का ध्यान किया गया। बीदासर सभाध्यक्ष संपतमल वैद ने भी विचार व्यक्त किए।

सवेरे के सेशन में
बालोतरा २० मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 

साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा ने संस्कार और व्यवहार विषय पर किशोरों को बौद्धिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास की महत्ता के बारे में जानकारी दी। मुख्य नियोजिका साध्वी विश्रुत विभा ने किशोरों को संबोधित किया। मुनि जिनेश कुमार ने संघ हमारा प्रण है पर अभिव्यक्ति दी। दोपहर के सत्र में मुनि उदित कुमार, मुनि दिनेश कुमार, मुनि योगेश कुमार, मुनि हिमांशु कुमार, मुनि हेमंत कुमार व मुमुक्षु प्रतीक ने भी विचार व्यक्त किए। संघ गायक कमल सेठिया ने किशोरों जागों जरा जग को जगाना है गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बुरड़ व राजेश बैंगानी ने किया। कार्यक्रम में अभातेयुप अध्यक्ष संजय खटेड़, उपाध्यक्ष अविनाश नाहर, सहमंत्री हनुमान लुंकड़ व रमेश डोडावला सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। 
Share this article :

Post a Comment