May 16, 2012

Home » » देश पहले, पार्टी दूसरे नंबर पर हो:

देश पहले, पार्टी दूसरे नंबर पर हो:


देश पहले, पार्टी दूसरे नंबर पर हो:
बालोतरा १६ मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

तेरापंथ भवन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आचार्य महाश्रमण ने कहा कि देश भक्ति और देश पार्टी से ऊपर होना चाहिए। देश प्रथम तथा पार्टी दूसरे नंबर पर हो। उन्होंने कहा कि हम भारतीय हैं और अच्छे नागरिक बनें। यहां अनेक महापुरुष हुए हैं और हो रहे हैं। संतो के प्रति सम्मान का भाव रहे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो राजनीति से जुड़ा हुआ है और देश का संचालन राजनीति से होता है। राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा करना होना चाहिए। भाजयुमो जिला महामंत्री रमेश भंसाली के नेतृत्व में युवा मोर्चा शहर व ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन किए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष लक्ष्मण गहलोत, महामंत्री महेंद्रसिंह गोलिया, प्रदेश सदस्य अरुण सालेचा, शांतिलाल सुथार, पदमसिंह कंवरली, ग्रामीण महामंत्री रमेश जसोल, बाबूलाल प्रजापत, हीरालाल गोयल, हरीश बिंदल, राजेन्द्रसिंह कंवरली, दिनेश परमार, विष्णुदास सिंहल, मीतेश लुंकड़, शिव कुमार ढेलडिय़ा, भैरूलाल बोराणा, कैलाश महेश्वरी, मोतीलाल सालेचा, राजेन्द्र सालेचा, सुरेश पटेल, किशन दर्जी, विक्रम भंडारी, गोविंद घांची, रमेश, जगदीश, विनय मोदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share this article :

Post a Comment