May 2, 2012

Home » » राउरकेला,प्रतिभाओं को जैन महिला मंडल की मदद

राउरकेला,प्रतिभाओं को जैन महिला मंडल की मदद


प्रतिभाओं को जैन महिला मंडल की मदद

Updated on: Mon, 16 Apr 2012 09:18 PM (IST)
 
 Share: 
प्रतिभाओं को जैन महिला मंडल की मदद
राउरकेला, संवाददाता :जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 
जैन श्वेतांबर महिला मंडल की ओर से शिवाजी मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की दो मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। महिला मंडल दोनों छात्राओं के साल भर के स्कूल व ट्यूशन फीस का खर्च वहन करने के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी दी जायेगी। महिला मंडल के इस पहल पर स्कूल प्रबंधन ने आभार प्रकट किया है।
जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से शिवाजी मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की सातवीं कक्षा की छात्र करीना साहू और पांचवीं कक्षा की प्रीति जैन को छात्रवृत्ति दी गई। इसमें दोनों छात्राओं को पूरे साल की स्कूल फीस व एडमीशन फीस व अन्य खर्च शामिल है। महिला मंडल ने करीना को 4450 तथा प्रीति को 4205 रुपये प्रदान किये। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरोज गोलछा, मंत्री पुनीता बोथरा, कोषाध्यक्ष तरुलता वैद्य, सदस्य कनक बोथरा, मंनसूल दुग्गड़, शायर दुग्गड़, सुनीता अग्रवाल, विनीता जैन आदि मौजूद थे। इस मौके पर महिला मंडल की ओर से स्कूल के बच्चों के बीच अल्पाहार भी बांटे गये। मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने पर स्कूल के प्रिंसिपल गोविंद चंद्र मिश्र के व स्कूल परिवार के सदस्यों ने जैन श्वेतांबर महिला मंडल के प्रति आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि महिला मंडल की ओर से विगत चार साल प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस तरह की छात्रवृत्ति दी जाती रही है एवं इस तरह का कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही है।
Share this article :

Post a Comment