Apr 6, 2012

Home » » पाली में आचार्य महाश्रमण के विबिन्न कार्यक्रम

पाली में आचार्य महाश्रमण के विबिन्न कार्यक्रम


पाली ५ अप्रेल २०१२ जैन तेरापंथ  न्यूज ब्योरो 
आचार्य महाश्रमण ने महावीर जयंती पर अणुव्रत नगर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा समता की आराधना तथा तप करके केवल ज्ञान को प्राप्त किया और महापुरुष बन गए थे। उन्होंने महावीर को उत्कृष्ट कोटि का महापुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने जो उपदेश दिए उन्हें स्वयं भी जीने का प्रयास किया। उन्होंने गर्भावस्था में ही अनुकंपा का प्रयोग कर लिया था। उन्होंने कहा कि अहिंसा वहां प्रतिष्ठित हो सकती है, जहां समता होती है। एक आदमी में अहिंसा होने पर उसका प्रभाव दूसरों पर भी पड़ता है। उन्होंने आह्वान किया कि जैन संप्रदाय में सद्भावना बनी रहनी चाहिए। केवल जैन ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों को उन्होंने सामंजस्य बनाए रखने की सीख दी। उन्होंने महावीर शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। साथ ही इस दौरान आचार्य ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया।


पाली कलेक्टर के निवास पर पहुंचे महाश्रमण
आचार्य महाश्रमण गुरुवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार पवन के निवास पर पहुंचे और उनको आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनकी पत्नी मोनिका पवन भी मौजूद थीं। उन्होंने कलेक्टर की ओर से किए जा रहे सद्कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर सरकारी अधिकारी को उनसे सीख लेनी चाहिए।

ये भी रहे मौजूद : इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति केवलचंद गुलेच्छा, भैरचंद गोगड़, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, सोहन कवाड़, पारसमल धारीवाल, सज्जन धारोलिया, संपत भंडारी, पारसमल भंसाली, विनय जैन, अचलचंद बालड़ सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे


इन्होंने भी किया मनोरंजन

डोनाल्ड मिकी माउस तथा जोकर बने मसकरिये भी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र थे। बच्चे तो क्या, महिलाएं व पुरुष भी उनसे हाथ मिलाते या मसखरी करते नजर आए। पूरे रास्ते मिकी माउस ने बच्चों को जमकर टॉफियां भी वितरित की। इसके अलावा कच्छी घोड़ी नृत्य ने भी सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
हाउसिंग बोर्ड में भी निकली शोभायात्रा


श्री वितराग जैन मित्र मंडल के तत्वावधान में हाउसिंग बोर्ड में महावीर जयंती मनाई गई। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई। अचलगच्छ के छोटे गुरुजी के सानिध्य में निकाली गई इस शोभायात्रा में चंदनबाला का महावीर स्वामी को पारणा सहित कई झांकियां भी शामिल थीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा महावीर स्वामी जैन मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए मरुधर केसरी स्थानक पहुंच विसर्जित हुई। मंडल के ओमप्रकाश छाजेड़ ने बताया कि शोभायात्रा में बाबूलाल लसोड़, आनंद कोठारी, पारसमल नागौरी, सुनील पोखरणा, शांतिलाल कवाड़, नितेन्द्र श्रीश्रीमाल, कांतिलाल संखलेचा आदि का सहयोग रहा।
जैन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
 
पाली महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर तथा जैन युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही श्री महावीर जन्मकल्याणक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का अंतिम ड्रा गुरुवार को निकाला गया। अंतिम ड्रा वीर दुर्गादास नगर निवासी पायल लूंकड़, छोटी ब्रह्मपुरी निवासी याचिका जैन तथा आशापुरा नगर निवासी जफर गौरी के नाम निकला। इनको जैन युवा 
संगठन के निर्मल बालिया, अंकित भंसाली तथा धर्मेश गेमावत 
ने पुरस्कृत किया।
झांकियों ने दिए संदेश

शोभायात्रा में शामिल झांकियां अहिंसा सहित कई संदेश दे रही थीं। एक दर्जन से अधिक झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ा रही थीं। इसके अलावा चार-पांच वाहनों पर सवार बच्चे उत्साह के साथ धार्मिक नारे लगाकर लोगों में उत्साह का संचार कर रहे थे। एक झांकी में राजा मेघरथ को कबूतर की तथा राजकुमार पाŸव को नाग-नागिन की रक्षा करते हुए बताया गया। एक अन्य झांकी में कन्याओं की महत्ता बताते हुए उन्हें 'भारत माताÓ, 'मां लक्ष्मीÓ, 'डॉक्टरÓ, 'इंजीनियरÓ तथा 'गृहिणीÓ आदि रूपों में दिखाया गया। साथ ही दैनिक भास्कर के एंटी टोबेको मिशन की सराहना करते हुए नशामुक्ति का संदेश देती झांकी भी इसमें शामिल थी। इसके अलावा अनोखी देवी डागा स्कूल की दिव्या जैन व भावना शर्मा के नेतृत्व में भगवान पाŸवनाथ की झांकी भी सराहनीय रही।
दो स्थानों से निकाली शोभायात्रा
महावीर जयंती के दिन निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रावक श्राविकाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार शोभायात्रा दो स्थानों से निकाली गई। एक शोभायात्रा बागर मोहल्ला से तो दूसरी महावीर नगर से रवाना हुई। महावीर नगर से रवाना हुई शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड, राणा प्रताप चौक होते सर्राफा बाजार पहुंचकर मुख्य शोभायात्रा में शामिल हो गई। यहां से दोनों यह शोभायात्रा संयुक्त रूप से अणुव्रत नगर पहुंचीं।

महावीरमय हुआ माहौल
शोभायात्रा के दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने 'जैनम जयति शासनमÓ, 'एक दो तीन चार, जैन धर्म की जय-जयकारÓ, 'त्रिशलानंदन वीर की, जय बोलो महावीर कीÓ सरीखे नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रावक और श्राविकाओं ने महावीर के रंग में रंगते हुए जैन बैंड की स्वरलहरियों पर जमकर नृत्य किया।
इनका रहा सहयोग 
शोभायात्रा संचालन में जैन युवा संगठन के अध्यक्ष विकास बुबकिया के नेतृत्व में गौतम गौगड़, दिनेश भंसाली, हितेश कर्णावट, दिनेश गादिया, विशाल कांकरिया, बसंत सोनी मंडिया, कल्पेश लोढ़ा, सुरेश लुंकड़, रुपेश पारख, हितेश वरडिय़ा, पंकज मरलेचा, राकेश कुंडलिया, पुनीत कोका, अंकित भंसाली, विनय बंब, सुरेश नाहटा, तेजपाल जैन, परेश बाफना, प्रवीण मेहता, धीरज संचेती, नितेंद्र जैन, राकेश मेहता, पुखराज बोकडिय़ा, महेंद्र बंब, निर्मल बालिया, अरविंद धारीवाल, हेमंत नाहर, निकाल कावडिय़ा का सहयोग रहा।
Share this article :

Post a Comment