Feb 4, 2013

Home » » आचार्य ने इन्हें बताया दीपते संत

आचार्य ने इन्हें बताया दीपते संत

टापरा 02 फरवरी 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो 

आचार्य ने टापरा से संबंधित साधु-साध्वियों की सेवा, समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि मुनि दिनेश कुमार गुरुकुलवास के दीपते संत हैं। ये ऐसे संत है जिन्हें दीक्षा लिए 32 वर्ष हो गए हं,ै लेकिन एक भी चातुर्मास न्यारा में नहीं किया है। यह भी एक इतिहास का विषय है। मुनि जय कुमार के लिए कहा कि ये गुरूदेव महाप्रज्ञ की सेवा में रहते थे। ये सौम्य व मिलनसार संत हैं। मंत्रों के क्षेत्र में इनका नाम है। मंत्र की साधना में इनका नाम है। इन्होंने इस क्षेत्र में अपना स्थान बनाया है। ये हमारे अच्छे संत हैं। मुनि कांति कुमार के लिए कहा कि ये सेवा करने वाले, श्रम करने वाले संत है। मुनि रोहित कुमार गुरूदेव महाप्रज्ञ की सेवा करते थे। महाप्रज्ञ ने इनके लिए गरिमापूर्ण शब्द 'हनुमान' कहा था। आचार्य ने टापरा की साध्वियों साध्वी सहजप्रभा, साध्वी जयंतमाला, साध्वी मौलिकयशा व साध्वी मनोजयशा को विकास व साधना का आशीर्वाद दिया। उन्होंने ने समणी अक्षयप्रज्ञा के लिए कहा कि इन्होंने समणी नियोजिका के रूप में सेवा दी है। पावनप्रज्ञा खूब अच्छा विकास करती रहे। आचार्य के स्वागत में महिला मंडल की ओर से बधावां भक्ति भाव स्यूं गीत प्रस्तुत किया गया। प्रवास व्यवस्था समिति संयोजक शांतिलाल संकलेचा, अध्यक्ष राणमल बडेरा, महामंत्री रावतमल गोठी की ओर से आचार्य का स्वागत अभिनंदन किया। तेयुप अध्यक्ष लालचंद की ओर से स्वागत वक्तव्य भाग्य जगावण आया व कन्या मंडल की ओर से टापरा री धरती पर इस बरसे गीत का संगान किया गया। कन्या मंडल की ओर से पूज्यवर को एक तस्वीर उपह्त की गई। कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री अमराराम चौधरी व पचपदरा विधायक मदन प्रजापत आदि उपस्थित थे।

Share this article :

Post a Comment